नवगछिया । नवगछिया में युवाओं द्वारा स्मैक का उपयोग करने को लेकर नवगछिया पुलिस चिंतित है। पुलिस बार-बार समझा-बुझाकर छोड़ देती है। किसी भी तरह का नशा अपराध है। इस बात को लेकर नवगछिया पुलिस कई तरह का जागरूकता भी कर रही है। यह जानकारी नवगछिया के हेड क्वार्टर डीएसपी सुनील कुमार पांडे ने सप्ताहिक प्रेस वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में चरस लेना सेहत के लिए अच्छा नहीं है। अगर कोई व्यक्ति इस तरह का करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशा चाहे वह किसी चीज का हो उसे परहेज करें।

उन्होंने बताया कि चाय की दुकान पर हुई चाकूबाजी मामले को पुलिस गंभीरता से ले रही है। इस मामले का जल्द ही पर्दाफाश होगा। गोपालपुर और इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *