नवगछिया : नवगछिया एसपी निधी रानी ने पुलिस जिला में पुलिस पदाधिकारियों के स्थांतरण के बाद जिले में रिक्त हुए सर्किल एवं थानाध्यक्ष पद पर पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है. पुलिस निरीक्षक नर्मदेश्वर सिंह चौहान को बिहपुर सर्किल एवं पुलिस निरीक्षक राज कपूर कुशवाहा को नवगछिया सर्किल, पुलिस निरीक्षक भरत भूषण को नवगछिया एसपी कार्यालय में ओ एस डी पद पर प्रतिनियुक्त किया है.
Total Downloads: 115
जबकि अनि प्रमोद साह को रंगरा ओपी प्रभारी, अनि राज कुमार सिंह को ढोलबज्जा थानाध्यक्ष, अनि राजेश कुमार राम को इस्माईलपुर थानाध्यक्ष पद की कामना सौपीं है. वहीं अनि दिलीप कुमार एवं अनि वीरेंद्र कुमार को नवगछिया थाना में पदस्थापित किया गया है. जबकि अनि लक्ष्मण राम को गोपालपुर थाना में पदस्थापित किया गया है.


