नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के मंगलवार को नवटोलिया गांव में हॉरर किलिंग में  बेटी-दामाद व नतिनी की गोली मारकर निर्दयता पूर्वक हत्या किये जाने के बाद  बुधवार को एक साथ तीन अर्थी उठने से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गयी। तीनों अर्थी एक साथ उठने से एक साथ हजारों आंखे रोयी, महिलाओं की सिसकियों से गांव का वातावरण गमगीन हो गया। अर्थी उठी तो परिवार की महिलाएं  अर्थी के साथ रोती गिरती पीछे-पीछे जा रही थी। गांव के लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया।

तीन लोगों की हत्या के बाद अर्थी उठने से शोक में गांव में चूल्हा भी नहीं जला था। मृतक के घर में  भी कोहराम मचा था। सभी दहाड़े मारकर रो रहे हैं। मृतक की मां रो-रो कर कह रही है कि अबे हमरो सेवा कै करतैय हो बेटा, पिता गणेश प्रसाद सिंह परिवार के सदस्यों के बीच गुमसुम बैठ कर सभी के चेहरे को निहार  रहे हैं और रह-रहकर वे भी फूट-फूट कर रोने लग रहे हैं। उन्हें आसपास के ग्रामीण ढांढ़स बंधा रहे थे।

बड़े भाई ने कहा कि अब कुछ नही बचा

मृतक चंदन सिंह के बड़े भाई ने रोते हुए कहा कि भाई ने अपनी ही जाति की लड़की से प्रेम विवाह किया था। क्या प्रेम विवाह करना अपराध है। मेरे भाई, उसकी पत्नी चांदनी व 18 महाने के बेटी रोशनी की जिसने निर्मम हत्या की है उसे भी कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उसने बताया कि मेरी मां मालिका देवी व पिता पिता गणेश सिंह बीमार हैं। उसी को देखने परिवार के साथ आया था चंदन। मां व पिता ने कहा कि अब क्या बचा है। पूरे परिवार को मारकर चला गया और पुलिस कुछ नहीं कर पायी।

भतीजे ने दी चाचा व चाची को मुखाग्नि: मृतक चंदन सिंह के भतीजे शिवम कुमार पिता केदार सिंह ने चाचा व चाची को तिनटंगा करारी स्थित जहाज घाट पर मुखाग्नि दी। अर्थी के साथ सैकड़ो लोगो की भीड़ के साथ साथ गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार शवयात्रा के साथ चल रहे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *