बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में नवविवाहिता ज्योति कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में अब इसे हत्या का मामला मानते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतका के पिता सोनवर्षा निवासी मनोज कुमार मुन्नी ने बिहपुर थाने में आवेदन देकर अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है।

Whatsapp group Join

आवेदन में मृतका के पिता ने ज्योति कुमारी के ससुराल पक्ष के सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री की हत्या ससुराल वालों द्वारा की गई है।

बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका के पिता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल, पारिवारिक बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *