नारायणपुर| जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में गुरुवार से शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ दीपक कुमार, स्कूल के प्रधानाध्यापक रोशन लाल और टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रधानाध्यापक ने कहा कि प्रशिक्षु अपने विचारों एवं अनुभवों को साझा करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त करें, ताकि प्रशिक्षण के उद्देश्यों की पूर्ति हो सके। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रत्येक प्रशिक्षण का उद्देश्य आपकी कार्यशैली में परिवर्तन लाना है। कार्य के प्रति सहजता, सजगता और समर्पण जरूरी है। समन्वयक संजीव चौधरी ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

