नवगछिया : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नव वर्ष के शुभ अवसर पर श्री श्याम महोत्सव का 34 वाँ महोत्सव 31 दिसंबर 2023 दिन रविवार एवं सोमवार 1 जनवरी 2024 को बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड नवगछिया में किया जाएगा इसकी जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया की महोत्सव की तैयारी जोरों से चल रही है

जिसमें विशेष आकर्षण 56 भोग अलौकिक श्रंगार भव्य दरबार अखंड ज्योति दिव्य दर्शन भजन संकीर्तन एवं नृत्य नाटिका और झांकी रहेगी इस महोत्सव में चार चांद लगाने भजन गायक एवं नृत्य नाटिका संजीव शर्मा ( सोनभद्र )रोहित शर्मा जिमी (कोलकाता ) मोंटू चानी एंड पार्टी (झांकी )( दिल्ली ) लखन आर्य एवं रोहित बाबा जी (उज्जैन ) युवराज भारद्वाज नवगछिया आ रहे हैं

इस महोत्सव को सफल बनाने में मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनिल केजरीवाल, अध्यक्ष रवि प्रकाश सरार्फ, सचिव वरुण केजरीवाल, कोषाध्यक्ष राकेश भरतिया , उपाध्यक्ष गोविंद केडिया , रूपेश रुंगटा , उपसचिव संदीप चिरानिया , विनीत चिरानिया , मीडिया प्रभारी अशोक केडिया , शंभू रूंगटा , शिव डोकानिया , नंदलाल तिवारी , हनी केजरीवाल , रोहित चौधरी , मानष चिरानिया , केशव उदयपुरिया , संजय चिरानिया कानु चिरानियाँ आदि लगे हुए है ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *