प्रखंड की गौरीपुर व नरकटिया गांव के बिच कलबलिया धार में नहाने के दौरान डूबने से 17 वर्षीय इन्द्रजीत कुमार की मौत हो गई। वह गौरीपुर निवासी उदय दास का बेटा था। घटना शाम 4 बजे की बताई गई है। बताया जाता है कि नहाने के दौरान युवक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। युवक को डूबते देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तब तक वह गहरे पानी में चला गया था।

लोगों ने परिजन को इसकी सूचना दी। परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचे स्थानीय ग्रामीण व स्थानीय गोताखोर ने खोज शुरू की। करीब दो घंटे बाद उसके शव को कलबलिया धार से बाहर निकाला गया।

घटना के बाद परिजन रो-रोकर बेहाल थे। मां रीना देवी के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मां बेटे को उठाने की कोशिश कर रही थी, उसे विश्वास नहीं हो रहा था कि अब उसका बेटा इस दुनिया में नहीं रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *