नवगछिया। सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी पर मंगलवार को नागपंचमी का पर्व क्षेत्र में पूरी श्रद्धा और परंपरागत तरीके से मनाया गया। ढोलबज्जा के भगवानपुर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराना पहाड़ी बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। ग्रामीण अंचल में घरों की दीवारों पर नागदेवता की आकृति बनाकर पूजा की।
इसके अलावा कई श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर नागदेवता को दूध पिलाया।रंगरा भगवती स्थान में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। नवगछिया बाजार में भी पूजा अर्चना की गई
इस अवसर पर ढोलबज्जा के सरपंच सुशांत कुमार, मंदिर के सेवक बौधी मंडल, बासुदेव मंडल, संजय मंडल, वकील मंडल, राजकिशोर साह, शंकर मंडल, डिगो साह सहित कई श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।


