नारायणपुर -भवानीपुर थाना क्षेत्र के भोजूटोल गॉव में शनिवार को सोए अवस्था में नानी इंदु देवी एवं नतनी ऑचल कुमारी को गोली मारने के बाद इलाज के दौरान ऑचल की मौत के दुसरे दिन नामजद आरोपी पुरुषोत्तम कुमार व विनीत कुमार ने डीआईजी विकास वैभव के पास मंगलवार को आत्मसमर्पण किया
Total Downloads: 383
अपने को नाबालिग बताते हुए पुराने विवाद को लेकर फसाने की बात कही साथ ही दोनों आरोपी ने फरियाद कि हमदोनों ग्यारहवीं कक्षा के छात्र हैं मेरा जिन्दगी बर्बाद हो जाएगा प्रशासन से घटना में सही जॉच कराने की मॉग की.

डीआईजी ने मामले को लेकर नवगछिया एसडीपीओ को बुलाकर जॉच करने का निर्देश दिये व दोनों युवकों को सुपुर्द किया. एसडीपीओ ने दोनों आरोपी युवक को भवानीपुर पुलिस को सुपुर्द किया.

