ढोलबज्जा : ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के मरकोश पछियारी टोला निवासी इश्लोक यादव के एकलौते पुत्र डब्लू कुमार (15) का मौत मंगलवार के दिन करीब 11:45 बजे बाढ़ के पानी में डुबने से हो गई. परिजनों ने बताया कि- डब्लू दशवीं की दशवीं की द्वितीय सावधिक परीक्षा देने नेहरू उवि ढोलबज्जा गया था. जहां समय से पहले उत्तर पुस्तिका जमा कर घर लौट गए. वह घर नहीं आकर रास्ते में हीं ज्ञानस्वरूप के कुटिया समीप कोसी धार में आए बाढ़ की पानी में नहाने लगा.

जिस दौरान वह अथाह पानी में चले जाने के करण डूब गये. साथ में डब्लू के दो चचरे भाई भी थे. जिसने डुबने की शोर मचाई तो शांतिनगर की तरफ से आ रहे एक युवक अमृत लाल ने नदी में चलांग लगाकर डूब रहे किशोर को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार करना चाहा. लेकिन चिकित्सकों के पास ले जाते हीं डब्ल्यू की सांसे छूट गाई.

वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा एकलौते पुत्र के डुबने से मौत की खबर सुनते माता-पिता चित्कार कर उठी. मां सीता देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थी तो अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना की सूचना मिलते हीं ढोलबज्जा प्रभारी थानाध्यक्ष के झा ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा.

वहीं पंचायत के मुखिया राजकुमार मंडल उर्फ मुन्ना, जिप नंदनी सरकार, युवा जदयु जिलाध्यक्ष सोनू कुमार जायसवाल, समाजसेवी प्रशांत कुमार कन्हैया, शिक्षक ब्रजेश कुमार, मतीष सर व अभिषेक कुमार ने मृत परिजनों से मिल ढांढस बंधाया. अभिषेक कुमार ने बताया- यहां अस्पताल में सुविधा का घोर अभाव है. कम-से-कम एम्बुलेंस की भी सुविधा रहती तो शायद किशोर की जान बच जाती

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *