थाना क्षेत्र के गंगा दियारा स्थित एक गांव में शौच करने गई एक महादलित नाबालिग को स्कार्पियो सवार बदमाशों उठा लिया। बदमाश उसे जबरन खींच कर गाड़ी में बैठाए और पूरब दिशा की ओर निकल गए। घटना 26 दिसंबर-2019 की बताई गई है, लेकिन यह थाने में यह मामला गुरुवार को देर शाम पहुंचा।
अपहृत नाबालिग के पिता ने उस्मानपुर खैरपुर टोला की एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में रोहित कुमार मंडल उसका भाई राजेश मंडल, मां कुमुदिया देवी व पिता फुलची मंडल का नाम शामिल है।

पिता चारों पर मिलकर इस घटना को साजिश के तहत अंजाम देने का आरोप लगाया है। थाने में दिए आवेदन में पिता इस बात का जिक्र किया है कि घटना के दिन अहले सुबह बेटी घर के बगल स्थित खेत में शौच करने गई थी। देर सुबह तक बेटी घर लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी, तो लोगों ने बताया कि बेटी को रोहित व राजेश ने सफेद रंग की स्कार्पियो में जबरन खींचकर बैठा लिया और पूरब दिशा की ओर भाग गए।

इस घटना के बाद नाबालिग के परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। वे किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष एसएन मिश्रा ने बताया कि नाबालिग के पिता के दिए गए आवेदन के आधार पर उक्त के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी व नाबालिग की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

11 दिसंबर को भी एक नाबालिग को उठा कर ले गए थे स्कार्पियो सवार

11 दिसंबर 2019 को भी गंगा दियारा स्थित एक गांव की ही एक महादलित नाबालिग को ही स्कार्पियो सवार बदमाशों ने जबरन खींच कर गाड़ी में बैठा फरार हो गए थे। जिस समय बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया, उस समय नाबालिग अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित फोटो स्टेट दुकान से आवश्यक कागजात की फोटो स्टेट कराकर वापस घर आ रही थी। इस मामले को लेकर पिता के बयान पर 8 लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने घटना की प्राथमिक दर्ज कर ताबड़तोड़ छापामारी कर नाबालिग को इस्माइलपुर से खोज निकाला था। मौके से मुख्य आरोपी बड्डो मंडल को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि शेष आरोपी पुलिस गिरफ्त से अबतक बाहर हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *