नवगछिया : जमीन की रसीद कटवाने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत मांगे जाने के आरोप में निलंबित नारायणपुर के राजस्व कर्मचारी नीलांबर मिश्र पर विभागीय कार्यवाही चलाई जाएगी। इसके लिए डीएम ने एडीएम (विभागीय जांच) को संचालन पदाधिकारी बनाया है।

जबकि नारायणपुर के सीओ को प्रस्तुतिकरण पदाधिकारी नामित किया गया है। अब संचालन पदाधिकारी ने सीओ से प्रपत्र ‘क की दो प्रति भेजते हुए मूल अभिलेख की मांग की है। उल्लेखनीय है कि रिश्वत मांगे जाने से संबंधित ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था।

जिसकी जांच पांच जनवरी को नवगछिया के एसडीओ ने की थी। एसडीओ ने रिश्वत मांगे जाने के आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाते हुए सीओ से प्राथमिकी दर्ज कराई थी। राजस्व कर्मी के इस आचरण को सरकारी सेवा के विरुद्ध पाते हुए उन पर प्रपत्र ‘क गठित की गई। उनका निलंबन मुख्यालय पीरपैंती अंचल किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *