नारायणपुर : प्रखंड के शहजादपुर पंचायत अमरी विशनपुर गांव में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, भारत सरकार के तत्वाधान मे नमामि गंगे परियोजना अन्तर्गत नेहरू युवा केन्द्र भागलपुर द्वारा ग्राम स्तरीय गंगादूत प्रशिक्षण कार्यशाला नाथनगर और नारायणपुर प्रखंड के सीमावर्ती पंचायत विशनपुर के पंचायत भवन में आयोजित की गई।

जल विशेषज्ञ कुमार गौतम ने जल में आर्सेनिक जनित रोग के विषय मे बताया। इसी क्रम में संबंधित क्षेत्र में तीन आर्सेनिक से पीड़ित रोगी की पहचान की गई। हैप्पी आनंद ने गंगा स्वच्छता हेतु युवाओं के योगदान के विषय पर चर्चा की। मृत्युंजय कुमार ने युवा मंडल के कार्यों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। सिकंदर ने गंगा की जैव विविधता के विषय में प्रतिभागियों को बताया। प्रशिक्षण के विभिन्न सत्र के पश्चात पद यात्रा, नुक्कड़ नाटक, गंगा चौपाल, योग आदि कार्यक्रम किए गए। समापन के अवसर पर स्थानीय गंगा घाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया।

इस दौरान मुखिया कैलाश कुमार भारती, सरपंच नीरज मंडल, निशांत घोष, वरिष्ठ शिक्षक चंद्रदेव कुमार, शिक्षिका डोली देवी, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, स्पीयरहेड अभिषेक कुमार, सचिन कुमार ,गंगा प्रहरी मुकेश कुमार गंगादूत आदि उपस्थित रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *