नवगछिया । श्याम कौशल स्मृति संस्थान द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आधिवक्ता कौशल बाबू (जेपी सेनानी) तथा स्वतंत्रता सेनानी सुरेंद्र नारायण चौधरी (श्याम बाबू) की स्मृति में रखा गया था।

शिविर में डॉ नेहा शर्मा, गैस्ट्रो सर्जन मैक्स अस्पताल, न्यू दिल्ली (पेट रोग विशेषज्ञ) के साथ-साथ डॉ रामचंद्र कुमार, सीनियर रेसीडेंट मेडिसिन एनएमसीएच, पटना (हृदय रोग विशेषज्ञ) व डॉ अरुण कुमार राय ने अपनी सेवा दी।

शिविर का उद्घाटन नवगछिया के समाज सेवी पावन सर्राफ, अजय रुंगटा, कमलेश अग्रवाल व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर डब्लू द्वारा किया गया। कार्यक्रम की संरक्षक बबीता कुमारी (अधिवक्ता) थीं। शिविर में लगभग 300 रोगियों को चिकित्सकीय सलाह दी गई और सभी जांच जैसे अल्ट्रासाउंड, एक्स रे, सभी तरह के खून जांच की सुविधा व साथ ही साथ दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। शिविर में कुछ लोगों में गंभीर समस्या को भी पाया गया। उन्हें समुचित इलाज के लिये बाहर रेफर किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *