नवगछिया : लायन्स क्लब नवगछिया टाउन के द्वारा श्री गोपाल गोशाला में प्रातः 7 बजे गो रक्षक के बीच पोलो कम्बल का बितरण किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बयोवृद श्री सीताराम जी बूबना एवं सम्मानित अतिथि श्री नारायण जी चिरानीयां, गोपाल जी केजरीवाल जी थे। कार्यक्रम के संयोजक सह क्लब कोषाध्यक्ष लायन बिनोद कुमार चिरानीयां जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए श्री गोपाल गोशाला से कम्बल बितरण किया गया है, आगे भी कम्बल बितरण किया जायेगा।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन कमलेश कुमार अग्रवाल सचिव लायन सुभाष चन्द्र वर्मा सह सचिव लायन प्रमोद केडिया उपकोषाध्यक्ष लायन मनोज कुमार सर्राफ, लायन भगवती पंसारी, लायन रतन लाल डोकानियां, लायन प्रवीन केजरीवाल, लायन नरेश केडिया जी का सहयोग रहा। अंत में क्लब जोन चेयरपर्सन लायन पवन कुमार सर्राफ, क्लब डायरेक्टर लायन अजय कुमार रुंगटा,बी डी ओ साहब श्री जयशंकर जी ने आये हुए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *