cricket

नवगछिया। खरीक प्रखण्ड के अंभो के मैदान पर चल रहे मां भगवती क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का बुधवार को फाइनल मुकाबला के साथ समापन हो गया। फाइनल मुकाबला खरीक और नवगछिया के बीच खेला गया। जिसमें खरीक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 165 रन बनाए।

जवाब में उतरी नवगछिया की टीम 14 ओवर में 07 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाकर मैच जीत लिया। आयोजन कमेटी द्वारा विजेता एवं उप विजेता टीम को अतिथि द्वारा शील्ड प्रदान किया गया। इस मौके पर राकेश कुमार, लड्डू कुमार, मुकेश कुमार, कृष्णा कुमार, दीपक कुमार, बादल कुमार आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *