नवगछिया । भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में नवगछिया ताइक्वांडो एकेडमी ने 18 वां जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन ताइक्वांडो हॉल नवगछिया में कराया। मिडिया प्रभारी सह कोच विकाश चौरसिया ने बताया कि उद्घाटन जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव सह राष्ट्रीय रेफरी घनश्याम प्रसाद ने किया। प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर, कैडेट और सब जूनियर वर्ग के अलग-अलग वजन श्रेणी में खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वालों में खिलाड़ियों में राजवीर सिंह, हिमांशु, हरिओम, हेमशंकर, रणवीर सिंह, युवराज, प्रिंस, तनमय वर्मा, जशवंत देव, आदित्य कुमार, भुपेन्द, अरमान खान, जयंत राज, सक्क्षम, शिवम सिंह, ओम पटेल, ऋषभ, वैभव प्रसाद, निधि, आनन्या, भाव्या, आस्था, देवा श्री, रिशिका, रौशनी, रितु प्रिया, अदिती, प्रिया कुमारी, अन्नया वात्सल्य, अन्नु प्रिया, जिनी खातुन, गीतु, मीनाक्षी कुमारी, तान्या वात्सल्य यस राज, प्रियांशु, रविशंकर, प्रिस राज, रविरंजन, अक्षय कुमार, अमित कुमार शामिल हैं।

समापन समारोह में भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के संरक्षक आरपी राकेश, अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव, महासचिव घनश्याम प्रसाद, सावित्री पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राम कुमार साहू, राहुल कुमार ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारी मणिश्याम कुमार, मुकेश कुमार सुमन, मो नाजिम, मौनी कुमारी खेल शिक्षक मो गुलाम मुस्तफा कंचन रमण, संजय सिंह राजेश मिश्रा, अवधेश कुमार आदि ने खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *