नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा करारी निवासी शील कुमार पिता विजय कुमार ने जॉब देने के बदले इशान डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी द्वारा राशि का हस्तांतरण कराने के बावजूद नौकरी नहीं देकर धोखाधड़ी करने को लेकर आईटी एक्ट का मामला गोपालपुर थाना में दर्ज करवाया है।

आवेदन में बताया है कि सबसे पहले 13 हजार 77 रुपये यूपीआई के जरिये जमा कराया गया। इसके बाद पैंतालीस हजार रुपया और जमा कराया। इसके बाद एक लाख बीस हजार रुपये जमा करने को कहा।

असमर्थता जताने पर और रुपये वापस मांगने पर मुझे ब्लाक कर दिया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *