बिहपुर। झंडापुर में मंगलवार की देर रात्रि करीब 1:40 बजे एनएच 31 किनारे स्थित न्यायमित्र प्रेमशंकर कुंवर के घर में घुसकर तीन युवकों द्बारा गला दबा कर जान मारने का प्रयास किया। प्रेम शंकर अकेले इस घर में रहते हैं। इस घटना को लेकर थाने में आवेदन दिया हैं। इसमें तीन अज्ञात युवक को आरोपी बनाया है। अपने आरोप में बताया हैं कि मैं लत्तीपुर दक्षिण पंचायत में न्यायमित्र के रूप में कार्यरत हूं ।

21 जुलाई की रात्रि में घर में अकेला सोया हुआ था। मेरे कमरे में किसी व्यक्ति के होने का अहसास होने पर बोला कौन हो भागते हो की नहीं। मेरी आवाज सुनकर वह लड़का मुंह पर रूमाल बांध रखा था। वह पीछे से दीवाल फांद कर भाग गया। उसके बाद में फिर अपने कमरे में सोने का प्रयास करने लगा तो मेरे कमरे में छुपे दो लड़कों ने मुझ पर हमला कर दिया। मैने कुछ देर तक प्रतिरोध किया। इस दौरान दोनों ने मेरे हाथ पर वार किया। जिससे अंगुली घायल हो गई। गला भी नाखून से घायल हो गया।

उसके बाद दोनो युवक गौरी बाबू का दीवाल फांद कर भाग गया। इस घटना से पूर्व दो-तीन बार पिछवाड़े से घर में घुसकर तंग करने की नीयत से प्रयास किया जा चुका है। मैंने इस घटना में संलिप्त युवक का हुलिया देखा है। किन्तु अंधेरा होने के कारण नहीं पहचान सका। इस घटना की सूचना पर झंडापुर ओपी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचे। तबतक तीनों युवक फरार हो चुके थे। ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया की आवेदन मिला हैं। मामले की पड़ताल किया जा रहा हैं ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *