नवगछिया के जगतपुर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय चकमैदा के विद्यालय के मैदान में पंचायत सरकार भवन बनाने को लेकर ग्रामीणों और युवाओं ने उसका विरोध किया है. इसको लेकर एसडीओ सहित वरीय पदाधिकारी हस्ताक्षर युक्त आवेदन भी दिया है.

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 567

आवेदन में युवाओं का कहना है कि विद्यालय के सामने मैदान है. जिसमें स्कूली बच्चे खेलते हैं. साथ ही साथ युवा भी उस मैदान में खेलते हैं. मगर पंचायत सरकार भवन बनाने के लिए कार्य शुरू होने की सूचना पर सभी मौके पर पहुंचे थे.

अगर इस जगह पर पंचायत सरकार भवन बन जाएगा तो बच्चों के साथ-साथ युवाओं के खेल का मैदान भी खत्म हो जाएगा. जिसके कारण पंचायत सरकार भवन दूसरे जगह बनाने की मांग की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *