नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत में पंच पद के उम्मीदवार के नामांकन बाद निधन हो जाने के कारण पंच पद के चुनाव को तत्काल रद्द कर दिया गया है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचित पदाधिकारी ने बताया कि हमलोग यहां पर पंचायत चुनाव को लेकर सभी तरह की तैयारी कर लिए हैं। प्रतीक चिह्न वितरण के दिन पता चला कि पंच पद के एक उम्मीदवार का निधन हो गया है। जिसके कारण उस पद के उम्मीदवार का चुनाव तत्काल रद्द किया गया है।

नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने गुरुवार को इस्माईलपुर थाने का निरीक्षण कर सभी अभिलेखों का संधारण किया। इस मौके पर गुंडा पंजी से लेकर अन्य सभी पंजियों को संधारित करते हुए थानाध्यक्ष को कई आवश्यक निर्देश दिए।

एसडीपीओ ने लंबित मामले में फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब को लेकर लगातार छापेमारी, वाहन चेकिंग अभियान आदि के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर निरोधात्मक कार्रवाई एवं अन्य तरह की कानूनी कार्रवाई को लेकर भी समीक्षा की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *