नवगछिया : प्रखंड की शहजादपुर पंचायत के मध्य विद्यालय अमरी बिशनपुर में शिक्षकों के बीच आरोप प्रत्यारोप का मामला स्पष्ट होने के बाद डीईओ ने शिक्षिका वीणा कुमारी को जांच के बाद निलंबन मुक्त कर दिया है। डीईओ ने इसको लेकर पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि माध्यमिक शिक्षा के डीपीओ नितेश कुमार ने विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच की। जांच में पता चला कि शिक्षिका वीणा कुमारी पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार भारती द्वारा लगाए गए आरोप सही नहीं है।

मौके पर विद्यालय के छात्र, अभिभावक और ग्रामीणों ने कहा कि पढ़ाई को लेकर वीणा कुमारी हमेशा मुस्तैद रहती हैं। उनके बारे में प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार भारती ने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह सदस्य सचिव प्रखंड नियोजन इकाई से शिकायत की थी कि वीणा कुमारी पढ़ाने में रुचि नहीं रखती  है और उनका बीएड का प्रमाण पत्र गलत है। इस शिकायत पर बीपीआरओ ने बिना. विद्यालय पहुंचे बिना किसी को विद्यालय भेजे बिचौलिया के बहकावे में जांच के नाम पर वीणा कुमारी के विरुद्ध निलंबन का पत्र निर्गत कर दिया था।

अब जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बीपीआरओ को पत्र जारी करते हुए लिखा है कि आप उक्त बिंदु पर स्पष्ट जवाब दीजिए कि किस परिस्थिति में उसके प्रमाण पत्र को संदेहास्पद माना गया। जब तक विश्वविद्यालय प्रमाण पत्र को गलत नहीं बताता है तब तक आप इसे गलत नहीं ठहरा सकते हैं। आपके द्वारा विद्यालय पहुंचकर मामले का जांच भी नहीं किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *