गोपालपुर : पटना से आई जल संसाधन की टीम ने नवगछिया अनुमंडल के कोसी और गंगा के कटाव स्थल का निरीक्षण किया। इसमें खरीक कोसी मेरचा, रंगरा के झल्लू दास टोला, गोपालपुर के इस्माइलपुर बिंदटोली बांध के स्पर संख्या -8 के पास डाउनस्ट्रीम में हो रहे फ्लड फाइटिंग कार्य को देखा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 198
गौर हो कि उक्त स्थल पर दो दिन पूर्व गंगा ने स्पर संख्या-8 के पास डाउन स्ट्रीम में कटाव शुरू किया था। जिसमें बुधवार को कटाव स्थल पर बालू भरी बोरियों से एनसी कर बांध को दुरुस्त किया जा रहा था। जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि बांध बिल्कुल सुरक्षित है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
