1200px podanur junction railway station jpg 80

नवगछिया। नवगछिया नगर थाना क्षेत्र के तेतरी पंचायत के वार्ड 9 के पूजन शाह के 30 वर्षीय पुत्र निरंजन शाह ने शुक्रवार को पत्नी और तीन बच्चों की ईंट-पत्थर से कूच कर गंभीर रूप से घायल करने के बाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पत्नी और बच्चों को गंभीर अवस्था मे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद निरंजन को होश आने पर वह बुरी तरह विचलित हो गया और रात में ही कहीं चला गया था। शनिवार की सुबह-सुबह खरीक नवगछिया रेलवे स्टेशन के बीच रसलपुर ढाला फाटक के पास ट्रेन से कटकर उसने अपनी जान दे दी। मृतक के पिता ने बताया कि मेरे बेटे की ट्रेन दुर्घटना से मौत हुई है।

परिजनों ने बताया कि निरंजन साह स्मैक का नशा करता था। वह आए दिन घर में विवाद कर रहा था। इसी के बाद शुक्रवार देर शाम घर में पत्नी आरती देवी, एक पुत्र एवं दो पुत्री को ईंट-पत्थर से कूच-कूचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया था।

जहां से स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार उर्फ झाबो ने सभी को मायागंज अस्पताल लेकर भर्ती कराया। घटना के बाद से निरंजन साह घर से फरार था। सुबह उसके मरने की खबर घर पर पहुंची। जीआरपी थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि एक शव बरामद हुआ है। जिसका सिर धड़ से अलग है। शव की पहचान हो चुकी है। पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *