नवगछिया : रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के रंगरा चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार को हथियार का भय दिखा कर एक पीक अप चालक से एक मोबाइल और ₹4500 की छिनतई कर ली है. रोहतास जिले के डिहरा गांव निवासी पिकअप चालक परमेन्द्र सिंह ने मामले की प्राथमिकी रंगरा थाने में दर्ज करायी है.

पिकअप चालक का कहना है कि वह पटना के कच्ची दरगाह से कटिहार जा रहा था. रंगरा चौक के पास एक यामहा मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसका पीछा किया और पिकअप को रोकवा कर उसके कनपटी के पास पिस्तौल तान दिया.

इस दौरान अपराधियों ने उसका पर्स और मोबाइल छीन लिया. पर्स में कुल ₹4500 थे. छिनतई करने के बाद अपराधी नवगछिया की ओर भाग गए. इधर रंगरा थानाध्यक्ष माहताब खान ने कहा कि पुकिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है. जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *