नवगछिया। परवत्ता थाना के जमुनिया में गड्ढे के पानी में डूबने से दो वर्षीय बालक की माैत हो गई है। मृतक बालक परवत्ता थाना के जमुनिया निवासी मु. अफसारूल हक के पुत्र मु. हसनैन है। परिजनों ने बताया कि बालक खेलते हुए घर के ही पास गढ़ा में चला गया। गड्ढे में बारिश व चापानल का पानी था।

पानी में डूबने से बालक की मौत हो गई। जब कुछ देर के बाद बालक नहीं मिलने लगा तो घर के लोग गांव में खोजबीन करने लगे। इस संबंध में मस्जिद के लाउडस्पीकर से गांव में एलांउस किया गया। कुछ देर बाद बालक पानी में दिखा। पानी से निकालकर जांच किया तो बालक की मौत हो गई थी।

घटना की सूचना परवत्ता थाना की पुलिस को दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *