नवगछिया – परवत्ता पुलिस ने बहत्तरा गांव के एक शख्स के साथ हुए साइबर ठगी के मामले का उद्भेदन कर लिया है. मामले में पुलिस ने अपराधी को बिहार के अरवल जिले से शुक्रवार गिरफ्तार कर लिया है. अरवल जिले से पुलिस की टीम अपराधी को गिरफ्तार कर परबत्ता थाने के लिए रवाना हो चुकी है.
Total Downloads: 363
घटना के संदर्भ में बहत्तरा गांव के निवासी पीड़ित दिलीप कुमार ने बताया कि 7 सितंबर को उसके मोबाइल पर एक फोन आया उसे खोला गया कि तुम्हारे मोबाइल पर एक ओटीपी नंबर जाएगा जो तुम मुझे बताओगे तो तुम्हें बाढ़ क्षतिपूर्ति का सारे ₹8500 दिए जाएंगे. प्रलोभन में थक कर साइबर ठग ने जैसा कहा दिलीप में भी

वैसा ही किया.
लेकिन कुछ देर बाद ही दिलीप के खाते में पैसे आने के बजाय 22954 रुपये गायब हो गए. फिर दिलीप पुलिस के पास पहुंचे और मामले की शिकायत की. फिर परबत्ता थाना अध्यक्ष रामचंद्र यादव के नेतृत्व में मामले की छानबीन की गई और अपराधी को अरवल से गिरफ्तार किया गया. थाना अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपी को परबत्ता थाना लाया जाएगा.

