खरीक। कोसी दियारा का कुख्यात थाना क्षेत्र के नया टोला भवनपुरा निवासी चंदन यादव को पुलिस ने सोमवार की देर रात उसके गांव की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट के आरोप में वह फरार चल रहा था।

गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी कि वह लंबे समय के बाद घर आया है और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है। जिस पर पुलिस ने यह कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया।

चंदन कोसी इलाके का कुख्यात सिंटु यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य है। वह नवगछिया कोर्ट परिसर में अपने ही पंचायत भवनपुरा के मुखिया को गोली मारकर घायल करने के आरोप में आठ साल की सजा काटकर बीते वर्ष जेल से बाहर आया था। इसके बाद फिर से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का काम शुरू कर दिया था। मालूम हो कि बीते माह पुलिस ने कोर्ट से आदेश प्राप्त कर इसी मामले में कुख्यात चंदन समेत सिंटु यादव एवं गौरव यादव के घर इश्तेहार चिपकाया था। हालांकि कुख्यात सिंटु और गौरव अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *