नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पहुंच पथ के जगतपुर के पास सड़क किनारे स्थित यात्री शेड से गुरुवार को परबत्ता पुलिस ने 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है. यात्री शेड से बरामद हुए युवक के शव के पास से पुलिस ने एक कागज की पुड़िया में जहरीला पदार्थ भी बरामद किया है. युवक के शव के पास से जहरीला पदार्थ बरामद होने से आशंका है कि युवक की मौत जहरीला पदार्थ खाने की वजह से हुई है.

युवक के शव पर कहीं भी किसी प्रकार के जख्म के निशान नहीं थे और युवक के मुंह से झाग निकाला हुआ था. गुरुवार को दिन के 10 बजे जब स्थानीय लोगों ने युवक के शव को यात्री शेड में देखा तो इसकी सूचना परवत्ता थाना अध्यक्ष को दी. यात्री शेड में युवक के शव होने की सूचना मिलते ही परवत्ता पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लिया. इस दौरान पुलिस ने युवक के शव की पहचान को लेकर स्थानीय लोगो से पूछताछ भी की.

लेकिन किसी ने शव की पहचान नहीं किया. युवक के शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. मृतक युवक ब्लू कलर के जींस एवं आसमानी रंग की शर्ट पीले रंग का गमछा पहना हुआ है. पांव में जूता भी है. परवत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत हुई है. युवक के शव की पहचान नहीं हो पाई है. युवक के शव के पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *