नवगछिया भजपा कार्यालय में बुधवार को नवगठित कार्यसमिति की पहली बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव पर फोकस रहा। भाजपा ने इस अवसर पर “बूथ जीते, हम जीते” नारे के साथ कार्यकर्ताओं को मैदान में उतरने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल और मंच संचालन महंत नवलकिशोर दास ने किया।

मंत्री ने कार्यकर्ताओं को “बूथ जीते, हम जीते” का नारा दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं को आगामी सभी बैठकों में प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे में लोगो के बीच प्रचार प्रसार करने की सलाह दी। इस दौरान मंत्री ने जनसंघ कालीन कार्यकर्ता खरीक के कठैला निवासी परमानंद चौधरी और नारायणपुर के गया यादव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

बैठक में पूर्व सांसद अनिल यादव, जिला प्रभारी अभय वर्मन, सत्येंद्र नारायण चौधरी कौशल, सुबोध सिंह कुशवाहा, अजित कुमार, राजेश यादव, द्रोपती देवी, अजय कुशवाहा, डॉ. पप्पू, आलोक सिंह, नीलांबर झा, मंत्री मुकेश राणा, बीरेंद्र दास, नंदनी सरकार, ब्यूटी कुमारी, शंभु ठाकुर, सत्यप्रकाश झा, कौशल जायसवाल, पंकज शर्मा, बरुण सिंह आदि मौजूद थे।

ढोलबज्जा निवासी रामनरेश भगत ने मंत्री से कहा कि उनकी पत्नी आशा कार्यकर्ता विमला देवी का निधन ट्रेन से कटकर 23 मार्च 2017 में हो गयी थी। सेवा काम में मृत्यु हो जाने पर विभाग द्वारा पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा मिलने का प्रावधान है। लेकिन घटना के तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी मुआवजे की राशि नहीं दी गयी है। अब स्वास्थ्य विभाग के कर्मी 50 हजार रुपये घूस मांग रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *