नवगछिया| मदन अहिल्या महिला कॉलेज में बुधवार को एनएसएस का साप्ताहिक शिविर का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हो गया। कार्यक्रम का आरंभ एनएसएस के विवि पदाधिकारी डॉ दीपो महतो व प्राचार्या डॉ कुमारी सुदामा यादव ने कुलध्वज फहरा कर किया। सांस्कृति कार्यक्रम का आगाज छात्रा अंजली ने गणेश नृत्य से किया।
Total Downloads: 105
डॉ दीपो महतो ने कहा कि साप्ताहिक शिविर में जो सीखा है उसे अपने जीवन में आत्मसात करें।प्राचार्या डॉ कुमारी सुदामा यादव ने शिविर में छात्राओं के द्वारा किए गए कार्यक्रमों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन अरुण झा व अध्यक्षता डॉ सीता भगत ने की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूजा, संजू, खुशी, अभिलाषा, अर्चना, अनुष्का, अन्नू, शालिनी, राधिका, कृतिका, पूजा, स्वीटी, सोनाली, प्रीति आदि ने नृत्य, संगीत एवं कविता की प्रस्तुति दी। मौके पर डॉ सुशील मंडल, प्रो विंदेश्वरी सिंह, प्रतिभा झा, आकांक्षा चौधरी, प्रो इरा कुमारी आदि मौजूद रहीं।

