राज्यभर में कोरोना से होने वाली मौत के बाद मिलने वाले अनुग्रह अनुदान में बदलावराज्यभर में कोरोना से होने वाली मौत के बाद मिलने वाले अनुग्रह अनुदान में बदलाव

नवगछिया : नवगछिया में ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अधिक से अधिक लोगों की कोविड जांच किया जा रहा है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की पांच टीम के द्वार कुल 436 लोगों की कोविड 19 जांच की गई।जिसमें 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। कदवा पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की दो टीम कंचनपुर एवं बगड़ी टोला में 311 के लोगो का जांच किया है।

बगड़ी टोला में 97 लोगो का जांच किया गया जिसमें छह लोगों की रिपोर्ट पजेटिव आई है। कंचनपुर में 224 लोगो की जांच की गई तो 12 लोगों की रिपोर्ट पोजेटिव आई है। अनुमंडल अस्पताल 47 लोगो की जांच की गई जिसमें दो व्यक्ति पोजेटिव पाए गए। नवगछिया उपकारा में स्वास्थ्य टीम के द्वारा 27 लोगो का जांच किया गया सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ बरूण कुमार ने कहा कि चार टीम के द्वारा 436 लोगो का जांच किया गया जिसमें 20 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पोजेटिव पाए गए सभी मरीजो को कोरोना संदर्भित दवा उपलब्ध करवाकर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *