नवगछिया : नवगछिया में ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कोविड जांच का दायरा बढ़ा दिया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की पांच टीम के द्वार कुल 591 लोगों की जांच की गई जिसमें 24 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। कदवा पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की दो टीम के लोगो का जांच किया है। इसके अलावा मदहतपुर एवं अनुमंडल अस्पताल में जांच किया गया।

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ बरूण कुमार ने कहा कि चार टीम के द्वारा 591 लोगो का जांच किया गया जिसमें 24 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अनुमंडल अस्पताल में 70 लोगों की जांच हुई जिसमे दस लोगों की रिपोर्ट पोजेटिव आई। कंचनपुर कदवा में 151 लोगों की जांच की गई 11लोग पजेटिव पाए गए।

भरोसा सिंह टोला कदवा में 224 लोगों की जांच की गई जिसमें तीन कि रिपोर्ट पोजेटिव पाए गए। मदहतपुर में 146 लोगों की जांच की गई जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने कहा कि पोजेटिव पाए गए सभी मरीजो को कोरोना संदर्भित दवा उपलब्ध करवाकर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *