रंगरा | मदरौनी चौक के पास शुक्रवार रात एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। इस दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर 2025 की रात दुर्घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना टीम मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई। बाद में पिकअप वाहन की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान पिकअप से 11 कार्टन में रखी कुल 95.04 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने पिकअप वाहन और शराब दोनों को जब्त कर लिया है।

शराब तस्करी के मामले में रंगरा थाना में कांड संख्या 280/25, दिनांक 23 नवंबर 2025 को बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही सड़क दुर्घटना को लेकर भी एक अलग मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *