नवगछिया। सोनपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नवगछिया सहित कई स्टेशनों पर स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) स्थापित कर दी है। इन मशीनों के शुरू होने से अब यात्रियों को टिकट के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार एटीवीएम मशीनें उन्नत टचस्क्रीन तकनीक से लैस हैं, जिनसे टिकट लेना बेहद आसान हो गया है। मशीनें 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी, जिससे किसी भी समय टिकट लिया जा सकेगा।
अधिकारियों का कहना है कि एटीवीएम के उपयोग से टिकट लेने में लगने वाला समय कम होगा और भीड़ में भी कमी आएगी। रेलवे आधुनिक सेवाओं के विस्तार और त्वरित टिकट उपलब्धता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यात्रियों को इन मशीनों के अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।


