बिहपुर। झंडापुर ओपी पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना पर ओपी प्रभारी अजीत कुमार व दारोगा पवन सिंह की अगुवाई में मड़वा गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को हथियार के साथ धर दबोचा। पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

पुलिस ओपी प्रभारी की अगुवाई में मड़वा भोला स्थान पहुंचा तो एक व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने भाग रहे व्यक्ति को दबोच लिया। उसके बाद उसकी तलाशी ली गई तो कमर से हथियार बरामद हुआ।

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति मड़वा गांव निवासी टिप्पू ऋषिदेव उर्फ टिप्पू मुखिया है। जिसके पास से एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *