नवगछिया । नवगछिया आदर्श थाना के मनियमोर में पुरानी दुश्मनी को लेकर खंती, लाठी डंडे से मारमार कर छह लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों को अनुमण्डल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में अलीम खां, पिता सलीम खां, अहसान खां, मरियम खां, ईमान खां व एक बच्चा शामिल है।
Total Downloads: 79
अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद सभी को घर भेज दिया गया। इस संबंध में अलीम खां ने गांव के ही लड्डू खां, शहनाज खां, शाहबाज खां, अलीम खां, बुहाब खां को आरोपी बनाते हुए नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
दर्ज प्राथमिकी में उसने बताया है कि हमलोग खेत जा रहे थे। इसी दौरान पुरानी दुश्मनी में आरोपियों ने लाठी, खंती से मारकर सभी को घायल कर दिया। अहसान खां को सभी आरोपियों ने जान मारने की नीयत से खंती, रड, लाठी से मारना शुरू कर दिया। मरियम खां जब उसे बचाने आयी तो लड्डू खां ने खंती से मारकर उसे भी घायल कर दिया। आरोपियों ने एक बच्चे को भी मारपीट कर घायल कर दिया था।

वहीं दूसरी तरफ अनरिका खातून पति रियासत खातून ने अहसान खां, जिशान खां, ईमान खां पर ईंट चोरी करने के विवाद में मारपीट करने का आरोप कगते हुए नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने कहा कि दोनों ओर से दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
