नवगछिया : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवगछिया पुलिस एकादश एवं नागरिक एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन पुलिस लाइन नवगछिया में किया गया।
Total Downloads: 374
इस अवसर पर नवगछिया के एसपी पुरण झा , बाल भारती विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ , उपाध्यक्ष अजय रुंगटा, लायंस क्लब के जिला चेयरपर्सन कमलेश अग्रवाल, सचिव प्रवीण कुमार केजरीवाल, नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, संयोजक सह रेफरी घनश्याम प्रसाद, बाल भारती विद्यालय के प्रशासक डी पी सिंह , प्राचार्य नवनीत सिंह, सावित्री पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रामकुमार साहू आदि उपस्थित थे। टॉस जीतकर नागरिक एकादश पहले खेलते हुए 158 रन बनाया। कृष्णा कुमार 29 रन ,अमन कुमार 87 रन का योगदान दिया।जवाब में पुलिस एकादश खेलते हुए 138 रन ही बना पाई ।
अमित कुमार ने 3विकेट लिया। नागरिक एकादश ने 20 रन से मैच जीतकर कप पर कब्जा किया। मैन ऑफ द मैच अमन कुमार बेस्ट बॉलर अमित कुमार बेस्ट बल्लेबाज राम परवेश को घोषित किया गया। मैच के अंपायर अशोक कुमार सिंह अखिलेश पांडे स्कोरर अनुराग साह थे।

