जाह्ववी चौक के पास बुधवार शाम को ट्रक के धक्के से बाइक सवार महिला देव प्रिया कुमारी (28) की मौत हो गई। हादसे में महिला का पति दयानंद शर्मा और दो माह का बच्चा बाल-बाल बच गया। महिला गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल की रिश्तेदार थी और परबत्ता की रहने वाली थी। पति ने बताया कि पत्नी और बच्चे को बाइक से लेकर भागलपुर से परबत्ता जा रहा थे।

बच्चे को डॉक्टर के पास दिखाने भागलपुर आए थे। जाह्नवी चौक के पास पीछे से ट्रक ने धक्का मार दिया। इससे पत्नी बच्चा लेकर गिर गई और जख्मी हो गई। आनन-फानन में पत्नी को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बरारी पुलिस ने घटना की जानकारी परबत्ता पुलिस को दे दी है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। दयानंद शर्मा ने बताया कि हादसे में उन्हें और उनके बच्चे को चोट नहीं आई।

दुर्घटना के बाद जाह्नवी चौक पर एक घंटे तक लगा जाम

दुर्घटना के बाद जाह्नवी चौक के समीप विक्रमशिला पहुंच पथ पर लगभग एक घंटे तक जाम लग गया। सूचना पर परबत्ता पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद जाम को हटाया। इसके बाद आवागमन बहाल बहाल हुआ। इधर, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। मृतका के पति दयानंद शर्मा प्राथमिक विद्यालय बिनोबा दियारा में शिक्षक हैं। सूचना पर विधायक गोपाल मंडल, उनकी सविता देवी के अलावा अन्य परिजन मायागंज अस्पताल पहुंचे। महिला की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *