नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया जीरो माइल के पास से वाहन चेकिंग के दौरान नवगछिया पुलिस एक कार से भारी मात्रा में बीयर बरामद किया है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो शराब कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब कारोबारी ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा बाजार निवासी मुकेश कुमार मंडल एवं सुमन कुमार शामिल है. शराब बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों कारोबारियों एवं कार को जब्त कर लिया है.

कार से कुल नो कार्टून के आसपास बीयर का केन बरामद किया गया है. नवगछिया थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार में भारी मात्रा में विदेशी शराब को तस्करी के लिए लाया जा रहा है. सूचना के आलोक में नवगछिया जीरो माइल के पास चेकिंग अभियान शुरू किया गया. इस दौरान एक उजले रंग की इको स्पोर्ट कार कार को रोका गया.

पुलिस कार की तलाशी ली गई तो कार की डिक्की से नो कार्टून केन बियर की बरामदगी की गई. इस कार्रवाई के दौरान कार पर सवार दोनों शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी मिली है कि दोनों शराब कारोबारी झारखंड के गोड्डा से शराब लेकर चला था. कारोबारियों को ढोलबज्जा जाना था.

जिस कार से शराब बरामद की गई है वाह कार भी गिरफ्तार शराब कारोबारी मुकेश कुमार का है. मुकेश अपनी ही कार से बियर को लेकर आ रहा था. थाना अध्यक्ष ने कहा कि कार्य से बीयर बरामद किए जाने के मामले में नवगछिया थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *