नवगछिया : नवगछिया पुलिस ने मंगलवार की सुबह चोरी की बाइक बैगनी रंग की बजाज बरामद किया है. पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में एक बाइक चोर को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बाइक चोर रंगरा ओपी के भवानीपुर नया टोला निवासी माहेश्वरी पंडित का पुत्र बिपिन पंडित है. चोरी की बाइक बरामद होने के बाद नवगछिया थाना में थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

वहीं पुलिस ने गिरफ्तार चोर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष पुनि राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि दिवा गश्ती के लिए निकलने के बाद वह नवगछिया रेलवे माल गोदाम की ओर बढ़ रहे थे. इसी दौरान एक युवक मोटरसाइकिल लेकर तेज गति से आ रहा था. पुलिस को देखकर युवक भागने लगा जिसे पुलिस के जवानों के साथ मिलकर खदेड़ कर पकरा गया.

जब उनसे गाड़ी की कागजात मांग किया गया तो उसके पास कोई कागजात नहीं था. पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बिपिन पंडित बताया और बाइक चोरी की होने की बात को स्वीकार किया और बाइक चोरी कर बेचने की बात उन्होंने स्वीकार की. चोरी की बाइक होने के बाद बाइक को जब्त कर लिया गया और बिपिन पंडित को गिरफ्तार कर लिया गया.

थानाध्यक्ष ने कहा कि बाइक चोरी के मामले में बिपिन पंडित पूर्व में भी जेल जा चुका है. पुलिस द्वारा की गई छानबीन में बरामद हुई बाइक गाजियाबाद जिले के होने की बात सामने आई है. नवगछिया पुलिस गाजियाबाद पुलिस से इस संबंध में संपर्क कर बाइक के मालिक के बारे में जानकारी ले रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *