नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव से पुलिस ने छापेमारी कर 25 चक्र गोली एवं एक देसी पिस्तौल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी सुनील कुमार सिंह है. नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि श्रीपुर गांव में अपराधी हथियार व गोली लेकर दहशत फैलाने के उद्देश्य से गतिविधि कर रहे हैं. गुप्त सूचना के आधार पर एसपी सपना जी मेक्रम के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया.

पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी कर पुलिस ने श्रीपुर गांव से हथियार एवं गोली के साथ सुनील सिंह को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके पास से 25 चक्र थ्री फिपटिन की गोली बरमाद की गई एवं देशी पिस्तौल भी बरामद किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि बरामद हुई गोली में दो गोली पुलिस विभाग को सप्लाई होने वाली गोली शामिल हैं.

पुलिस विभाग को सप्लाई होने वाली गोली उनके पास कैसे पहुचीं यह जांच का विषय है. पुलिस इस संदर्भ में पुलिस पूछताछ कर रही है. एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस पूछताछ में सुनील कुमार सिंह ने स्वीकार किया है कि वह जमीन पर अवैध कब्जा करने का काम करते हैं. सुनील सिंह के साथ और कौन कौन लोग उनके साथ थे इस संदर्भ में भी पूछताछ की जा रही है. उनके अन्य सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर ही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *