मंगलवार की देर रात दिल्ली से भागी-भागी एक युवती खरीक थाना पहुंची। जिसे देखकर पुलिस जब तक मामले को समझती, युवती ने थानाध्यक्ष दुबे देवगुरु के पैरों पर गिर गई। रोते हुए बोली सर मुझे न्याय दिला दीजिए। वर्ना मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। थानाध्यक्ष ने युवती से पूरा मामला जाना। बताया कि खरीक के चोरहर निवासी सूरज कुमार पिता पप्पू पासवान से पिछले दो वर्षों से प्रेम चल रहा है।
Total Downloads: 115
सूरज ने दिल्ली स्थित एक मंदिर में मुझसे शादी भी की। शादी के बाद से ही दोनों दिल्ली में ही किराए के मकान में रह रहे थे। चार-पांच दिन पूर्व सूरज मुझे दिल्ली में ही छोड़ कर गांव आया। अकेला होने के कारण मैं दिल्ली में ही अपने अन्य परिजनों के मकान में रह रही थी। पता चला कि सूरज की रजामंदी से उसके घर वाले सूरज की शादी की तैयारी कर रहे है। जो तय भी हो चुका है।

थानाध्यक्ष ने मामले की नजाकत को समझते हुए एक्शन लिया और आरोपी को उसके घर से पकड़कर थाने लाया। दोनों के परिजनों को भी बुलाया। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने स्वीकार दोनों के बीच प्रेम बात स्वीकार की। पर शादी करने का आरोप झूठा बताया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शादी के लिए तैयार किया फिर आधी रात में थाना परिसर में ही बाबा बजरंग बली मंदिर में दोनों की पुलिस ने शादी कराई। पंचनामा के तौर पर आवश्यक कागजात तैयार कर दोनों पक्षों को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष नव दंपति को सुखमय जीवन जीने का आशीर्वाद देकर थाने से अहले सुबह करीब तीन बजे विदा किया।

