गोपालपुर – 14 नंबर सडक पर तेतरी दुर्गास्थान से लोकर गोसाईंगाँव चौक होते हुए मकंदपुर चौक होते हुए नवगछिया बाजार दिन भर जां रहने के कारण लोग हलकान रहे. नवगछिया बाजार से सामान खरीद कर आने वाले ग्रामीणों को काफी मशक्कत कर मकंदपुर चौक आये. मकंदपुर चौक से गोसाईंगाँव तक भयंकर जाम होने के कारण सिंघिया मकंदपुर के लोगों व स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हुई.

बताते चलें कि सिंघिया मकंदपुर में निजी व सरकारी कई विद्यालय सडक के किनारे अवस्थित हैं. जाम में कुछ देर तक एंबुलेंस भी फँसा रहा. हालाँक जाम से निजात दिलाने हेतु होमगार्ड जवानों को जहाँ – तहाँ देखा गया. मगर जाम के आगे प्रशासनिक व्यवस्था बौना नजर आया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *