खरीक पुलिस ने तुलसीपुर के निवासी कुख्यात अपराधी सूरज कुंवर को उसके घर से गुरुवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। सूरज, हत्या के मामले में नामजद आरोपी है। लंबे समय से कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहा था। ऐसे में उसके खिलाफ संबंधित कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। इसी आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि वह घर पर है।
थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान के नेतृत्व में जेएसआई सनोज राजवंशी व पीएसआई अमित कुमार टीम के साथ उसके घर पहुंचे।

जहां गाँव की घेराबंदी कर उसे उसके घर से ही धर दबोचा। शुक्रवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज  दिया गया। सूरज कुंवर का लंबा अपराधिक रिकार्ड रहा है। वह हत्या, लूट समेत अन्य प्र अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के व आरोप में जेल जा चुका है।

 इलाके में उसका नाम बड़े अपराधियों में शुमार है। इधर खरीक में पुलिस ने गुरुवार की देर रात थाना क्षेत्र के नया टोला विश्वपुरिया निवासी वं राजेश सिंह को उसके घर से गिरफ्तार लिया। के राजेश, शराब कारोबार एवं आर्म्स एक्ट म मामले का नामजद आरोपी है और लंबे समय नि से फरार चल रहा था। देर रात पुलिस को क सूचना मिली कि वह घर पर है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम उसके के घर पहुंच गयी। जहां उसे सोने के दौरान ही म टीम धर दबोचा। शुक्रवार को पुलिस ने ट गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां क से उसे जेल भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *