नवगछिया। गोपालपुर पुलिस ने सोमवार को गोपालपुर थाना क्षेत्र के कलिंदीनगर में विक्की सिंह के घर से बरामद 200 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट किया।
वहीं कलिंदीनगर निवासी वरुण चौधरी को 6 लीटर शराब व शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दोनों गिरफ्तार व्यक्ति गोपालपुर थाना क्षेत्र के कलिंदीनगर के निवासी हैं। गिरफ्तार व्यक्तियों को जेल भेज दिया गया है।

