नगर परिषद के वार्ड 12 के पार्षद पति बिनोद भगत से 50 हजार की रंगदारी मांगनेवाला पुलिस हिरासत से फरार चंदन रजक को अबतक पुलिस पकड़ने में नाकामयाब रही है। वहीं चंदन के फरार होने के बाद उसकी मां नोनियापट्टी जाकर बेटे के दोस्त से हथियार गोली के लिए लड़ाई कर रही है।

वह नोनियापट्टी के युवक हकना से कहती है कि मेरे बेटे का हथियार और गोली कहां है, दो नहीं तो तुम्हारा भी बहुत बुरा हाल होगा। वहीं हकना कहता है कि तुम्हारे बेटे के कारण ही हम जेल गए थे। अब जमानत कराकर लौटे हैं। उसने चंदन की मां से कहा कि मैंने उसका हथियार गोली नहीं रखा है। दोनों के बीच हथियार गोली को लेकर काफी झगड़ा झंझट हुआ।

इसी युवक ने दो दिन पूर्व नोनियापट्टी में हथियार के साथ हंगामा किया था और पार्षद पति से रंगदारी मांगी थी। चंदन की मां और हकना के बीच लड़ाई के बाद वार्ड पार्षद पति भानु महतो ने कहा कि अगर तुम चंदन का हथियार गोली रखे हो तो दे दो। युवक ने चंदन की मां को गोली लाकर दिया और कहा कि हथियार मेरे पास नहीं है। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने कहा कि चंदन की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। नोनियापट्टी में जिसने हंगामा किया था, पुलिस को उसकी भी तलाश है।

दहशत में हैं लोग

पुलिस हिरासत से फरार चंदन की गिरफ्तारी नहीं होने से वार्ड पार्षद सहित कई लोग डरे-सहमे हैं। जिनलोगों ने चंदन को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, वे भी सहमे हैं। लोगो ने चंदन की गिरफ्तारी की मांग एसपी से की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *