नवगछिया: पुलिस जिले के दोनों विधान सभा क्षेत्रों शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने को लेकर #एसपी निधि रानी व #एसडीओ मुकेश कुमार ने पुलिस जिले के सभी मतदाताओं और पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया है।
Total Downloads: 116
उन्होंने कहा कि जनता ने चुनाव के दौरान पूरा सहयोग किया, काफी संयमता बरती और शांतिपूर्ण वातावरण मतदान किया। पदाधिकारियों ने निष्ठा के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन किया। एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि चुनाव को लेकर पूर्व से ही पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में जुटे थे।

चुनाव के दौरान जनता ने पूरा सहयोग किया। पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों के बेहतर तालमेल से चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चुनाव संपन्न कराने के बाद पैरा मिलिट्री फोर्स दूसरे लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव कराने को लेकर हुई रवाना, पुलिस बल भी दूसरे जिले गए

