बिहपुर। झंडापुर ओपी परिसर में रविवार को दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी। अध्यक्षता ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने किया। बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गापूजा मानने की अपील की गयी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 335
ओपी प्रभारी ने बताया कि दुर्गापूजा में शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पूजा पंडालों में अश्लील गाना बजाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की गश्त गाड़ी इलाके में घूमती रहेगी।
बाइक पर तीन सवार नहीं चलेंगे। किसी प्रकार की कोई सूचना हो तो पुलिस को तुरंत जानकारी दें। बैठक में दारोगा मनोज कुमार चौधरी, पवन कुमार सिंह, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रुपेश कुमार रुप सहित इलाके कई लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
