नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के चपरघट गांव में दो पक्षों में हुए मालिकाना हक के विवाद के कारण अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जब्त किये बगीचे से आम का पेड़ काटने पर अंचलाधिकारी राजकिशोर शर्मा के लिखित आवेदन पर आरोपी श्रीपुर निवासी अशोक सिंह व चपरघट निवासी कुंदन कुमार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि बगीचे का रिसीवर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी को नियुक्त किया गया था। बिना उनके आदेश से अवैध ढंग से आम का पेड़ काटकर ट्रैक्टर से ले जाने की सूचना प्रथम पक्ष द्वारा दिये जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अशोक सिंह को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर टेलर, आम की लकड़ी व काटने का सामान जब्त कर लिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *